Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र के कृषि मंत्री की बेटी का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें रामकृष्ण कुसमरिया
जबलपुर (भाषा) , बुधवार, 20 मई 2009 (21:06 IST)
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया की बेटी क्रांति कुसमरिया का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 27 वर्षीया क्रांति पिछले लगभग डेढ़ माह से अधिक समय से कोमा में थीं।

कुसमरिया ने कहा कि निजी नर्सिंग होम में दो अप्रेल को क्रांति का लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन कराया गया था और उसी के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें यहाँ सिटी अस्पताल में दाखिल किया गया।

इस मामले में सिटी अस्पताल अथवा प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। क्रांति का शाम को ग्वारीघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi