Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Advertiesment
हमें फॉलो करें मप्र में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
भोपाल (वार्ता) , सोमवार, 26 जनवरी 2009 (12:14 IST)
राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय आयोजनों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद आकर्षक परेड निकाली ई और सांस्कृतिक आयोजनों ने सभी का मन मोह लिय

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह यहाँ लाल परेड मैदान पर स्थित पुलिस के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। राज्यपाल डॉ. बलराम जाखड़ ने ध्वजारोहण के बाद भव्य और आकर्षक परेड की सलामी ली। इस समारोह में सांस्कृतिक आयोजनों के अलावा, राज्य की सांस्कृतिक विरासत को पेश करने वाली झांकियाँ सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आदिवासी बहुल शहडोल जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों से नया मध्यप्रदेश गढ़ने में सभी से सहयोग करने और अपना मध्यप्रदेश का भाव जागृत करने का अनुरोध किया।

विभिन्न जिला मुख्यालयों पर भी मंत्रियों और कलेक्टरों ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी भवनों पर विद्युत साज-सज्जा की गई है। सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने जबलपुर और उपाध्यक्ष हरवंशसिंह ने सिवनी जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। राज्य के अन्य जिलों से भी गणतंत्र दिवस समारोह शानदार तरीके से आयोजित करने के समाचार मिले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi