Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब कांग्रेस के भीतरघाती बाहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब कांग्रेस के भीतरघाती बाहर
इंदौर , गुरुवार, 4 दिसंबर 2008 (16:10 IST)
भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने चुनाव के दौरान अन्य दलों को लाभ पहुँचाने वाले भीतरघातियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। बुधवार को युवा कांग्रेस के 4 पदाधिकारियों को पदमुक्त करने के अलावा 5 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि दूसरे दलों को चुनाव में लाभ पहुँचाने के इरादे से काम करने वाले 4 कार्यकर्ताओं की शिकायत प्राप्त हुई थीं।

शिकायत सही पाए जाने पर शहर युवा कांग्रेस के सचिव आनंद शर्मा, शहर संगठन सचिव विलास जैन, क्षेत्र क्रमांक 3 के उपाध्यक्ष मो. शाकीर खान, क्षेत्र क्रमांक 5 के उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह बुंदेला को पद से मुक्त करने का फैसला लिया। इसके अलावा वीरेन्द्र सिसौदिया, लोकेश कदम, दीपेन्द्र राजपूत, सचिन माहेश्वरी व योगेश पाल को कारण बताओ नोटिस दिया है। इन पदाधिकारियों के खिलाफ निष्क्रियता के चलते कार्रवाई की गई। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi