जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर खरगोन के पूर्व विधायक परसराम डंडीर, जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि जोशी और प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री झूमा सोलंकी को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिलदार पटेल ने बताया निष्कासन का निर्णय खरगोन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल पाटीदार के खिलाफ चुनाव प्रचार अभियान चलाए जाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने की शिकायतों के बाद सर्व सम्मति से लिया गया। सभी नेता छह साल के लिए निष्कासित किए गए हैं।