Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शेजवार हारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें मप्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शेजवार हारे
भोपाल (भाषा) , सोमवार, 8 दिसंबर 2008 (18:28 IST)
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार रायसेन जिले के सांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं।

शेजवार को कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 9500 मतों के अंतर से पराजित किया। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद रामपालसिंह जिले की सिलवानी सीट से चुनाव हार गए हैं उन्हें भारतीय जनशक्ति पार्टी के देवेन्द्र पटेल ने एक हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

इसी जिले की उदयपुरा सीट से वर्तमान भाजपा विधायक भगवतसिंह पटेल भी चुनाव हार गए हैं, उन्हें कांग्रेस के भगवानसिंह ने 600 से अधिक मतों से पराजित किया।

छतरपुर जिले की महाराजपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी एवं कांग्रेस के बागी मानवेन्द्र सिंह 3500 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं उन्होने भाजपा के पुष्पेन्द्र पाठक को पराजित किया।

पन्ना जिले की पन्ना सीट से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कुसुमसिंह महदेले चुनाव हार गईं हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी के राजकुमार जैन ने ढाई हजार से अधिक मतों से पराजित किया। इसी जिले की गुन्नौर सीट पर भाजपा के राजेश वर्मा ने कांग्रेस के फुंदरलाल चौधरी को एक हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi