Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र में फिर भाजपा के आसार

Advertiesment
हमें फॉलो करें मप्र में फिर भाजपा के आसार
नई दिल्ली , मंगलवार, 2 दिसंबर 2008 (16:41 IST)
स्टार टीवी और एसी नील्सन की ओर से किए गए मतदान के बाद के सर्वे (एक्जिट पोल) में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। मतदान के बाद 230 विधानसभा सीटों से 96 सेंपल लेकर किए गए सर्वे के अनुसार भाजपा को 151, कांग्रेस को 56 सीटें मिलने वाली हैं। बसपा को 6 और अन्य दलों को 17 सीटें मिलेंगी। सर्वेक्षण में 49 हजार लोगों से यह जाना गया कि किसकी सरकार बनेगी। इस सर्वेक्षण में नईदुनिया की भी भागीदारी है।

सर्वेक्षण के इशारे :
* बहुजन समाज पार्टी व जनशक्ति पार्टी को मिलने वाला वोटों का प्रतिशत बढ़ा है। इन दोनों पार्टियों ने क्रमशः कांग्रेस और भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाई।

* भाजपा को करीब 151 सीटें मिलेंगी। हालाँकि पार्टी को 2003 के मुकाबले 4.5 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ है और इसी के चलते भाजपा 22 सीटें गँवा रही है। कांग्रेस को 1 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ है, लेकिन उसकी 18 सीटें बढ़ रही हैं।

* बहुजन समाज पार्टी की स्थिति सुधर रही है, उसकी सीटें 2 से बढ़कर 6 हो रही हैं।
* उमा भारती की भारतीय जनशक्ति का वोट 5 प्रतिशत बढ़ रहा है।
(नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi