Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस में बगावत, भूरिया का इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
FILE
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए फिलहाल टिकटों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उससे पहले ही बगावत के सुर बुलंद होने लगे हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सचिव और प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की भतीजी कलावती भूरिया ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कलावती कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। अत: राजनीतिक हलकों में टिकटों की घोषणा से पहले दबाव की राजनीति माना जा रहा है।

जानकार यह भी कह रहे हैं कि यदि कलावती को टिकट नहीं मिला तो वे कांग्रेस भी छोड़ सकती हैं। चूंकि कई भाजपा नेता उनसे संपर्क बनाए हुए हैं इससे यह भी तय माना जा रहा है कि यदि कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो भाजपा कलावती को उनकी पसंद की सीट से उतार सकती है। ऐसे में यह सीट भाजपा की झोली में जा सकती है।

दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बढ़ते दखल से नाराज हैं। वे चाहते हैं कि झाबुआ उनका संसदीय क्षेत्र है, इसलिए वहां किसी और नेता का दखल नहीं होना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi