Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टिकट नहीं मिलने से नाराज मंत्री ने भाजपा छोड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश चुनाव
मंडला , शनिवार, 2 नवंबर 2013 (22:52 IST)
FILE
मंडला। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री देव सिंह सैयाम ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।

अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मंडला सीट से विधायक सैयाम ने अपना त्याग पत्र जिला अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें फिर से टिकट नहीं दिया गया तो वे अन्य दल के टिकट पर या निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।

इस बीच सैयाम के त्याग पत्र के बाद प्रदेश संगठन भी सक्रिय हो गया। संगठन के आदेश पर वरिष्ठ आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते सैयाम को मनाने के काम में जुट गए हैं। भाजपा ने इस बार सैयाम के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध के चलते संपतिया उइके को अपना प्रत्याशी बनाया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi