Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टीकमगढ में भाजपा की राह आसान नहीं

हमें फॉलो करें टीकमगढ में भाजपा की राह आसान नहीं
टीकमगढ़ (मप्र) , मंगलवार, 19 नवंबर 2013 (23:15 IST)
FILE
टीकमगढ़ (मप्र)। आगामी विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ जिले की खरगापुर सीट पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां से भारती ने अपने भतीजे राहुल सिंह को टिकट दिलाया है, लेकिन राजनीतिक समीकरण और जातीय मतों के ध्रुवीकरण के चलते राहुल की राह आसान नहीं लगती।

यादव और लोधी बहुल इस सीट पर वर्ष 2008 में जनशक्ति के अजय यादव को उमा भारती जिताकर लाईं थीं, लेकिन इस बार बसपा की अनुपमा लोधी ने क्षेत्र के सजातीय वोटों में सेंध लगाकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पिछले चुनाव में अजय यादव से एक हजार मतों से पराजित बसपा के सुरेन्द्र सिंह गौर की पत्नी चन्दा गौर इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। गौर पिछले वर्षों में क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे, जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है।

क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता सुरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बेबी राजा और उमा भारती के कड़वाहटभरे रिश्ते सभी जानते हैं। बेबी राजा स्वयं यहां से भाजपा का टिकट मांग रहे थे और टिकट से वंचित होने पर वे पार्टी के समीकरण बिगाड़ने में पीछे नहीं हैं। इसी तरह के हालात जिले की टीकमगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह के हैं।

पिछले चुनाव में उमा भारती को शिकस्त देकर पार्टी में हीरो बनकर उभरे सिंह इस बार मुश्किल में हैं। समाजवादी पार्टी ने उनके मुकाबले चरण सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। सपा ने यादव और मुस्लिम मतों में सेंध लगाकर कांग्रेस के लिए स्थिति संघर्षपूर्ण बना दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi