Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुरहानपुर में पिता-पुत्री की दो जोड़ियां विधायक बनीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
बुरहानपुर , गुरुवार, 14 नवंबर 2013 (15:57 IST)
FILE
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में बुरहानपुर विधानसभा सीट से जनता ने पिता-पुत्री की दो जोड़ियों को चुनकर विधानसभा में पहुंचने का अवसर दिया है।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 1972 में भारतीय जनसंघ के ब्रजमोहन मिश्रा विधायक चुने गए और 36 वर्ष बाद वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से उनकी पुत्री अर्चना चिटनीस विधायक चुनी गईं।

इसी तरह वर्ष 1990 और 1998 में ठाकुर शिवकुमार सिंह विधायक चुने गए तो वर्ष 1999 में हुए उपचुनाव में उनकी पुत्री मंजूश्री ठाकुर को कांग्रेस की ओर से विधायक बनने का अवसर मिला। इस तरह बुरहानपुर से पिता-पुत्री की दो जोड़ियां विधानसभा में पहुंचीं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi