Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013 : मुख्‍यमंत्री शिवराज ही, पार्टी नुकसान में!

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013 : मुख्‍यमंत्री शिवराज ही, पार्टी नुकसान में!
, गुरुवार, 7 नवंबर 2013 (20:59 IST)
FILE
नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन मुख्‍यमंत्री पद पर एक बार फिर शिवराजसिंह की ही ताजपोशी होगी।

इंडिया टीवी और सी-वोटर के ओपिनियन पोल में बताया गया है कि भाजपा को आगामी चुनाव में 126 सीटें मिल सकती हैं, जो वर्तमान के मुकाबले 17 कम हैं, लेकिन भाजपा इस बात से अवश्य खुश हो सकती है कि सरकार भगवा पार्टी की ही बनने जा रही है। सर्वे के मुताबिक शिवराजसिंह मुख्‍यमंत्री के रूप में मतदाताओं की पहली पसंद हैं।

पोल के मुताबिक 58 फीसदी लोगों ने शिवराज को मुख्‍यमंत्री के रूप में पसंद किया, जबकि राज्य के 23 फीसदी मतदाता चाहते हैं कि मुख्‍यमंत्री पद की बागडोर सिंधिया संभालें।

कांग्रेस को 17 सीटों का फायदा होता दिख रहा है, लेकिन सरकार बनाने का उसका सपना पूरा नहीं हो पाएगा। पोल के मुताबिक कांग्रेस को 88 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के आंकड़ों में कोई घटबढ़ नहीं है। उन्हें इस बार भी 16 सीटें मिलती दिख रही हैं।

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को सिंधिया फैक्टर का फायदा होता दिख रहा है। चूंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया चंबल संभाग से ताल्लुक रखते हैं और ग्वालियर राज परिवार से भी आते हैं। इसका फायदा उन्हें मिलता दिख रहा है। चंबल इलाके में कांग्रेस को 5 सीटों का फायदा हो सकता है, यहां भाजपा को 2 सीटों का घाटा उठाना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि सिंधिया को कांग्रेस ने राज्य चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi