Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोगों को बांटना कांग्रेस के खून में

Advertiesment
हमें फॉलो करें नरेंद्र मोदी
छतरपुर , सोमवार, 18 नवंबर 2013 (19:54 IST)
मध्यप्रदेश में सोमवार को ‍दूसरी चुनावी रैली को गुना में संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि....
PR

* मध्यप्रदेश में एंटी-इनकंबेंसी नहीं प्रो-इनकंबेंसी है।
* कांग्रेस पार्टी का चरित्र लोगों का बांटना।
* यह कांग्रेस पार्टी के खून में है।
* वे अंग्रेजों से यही सीखें 'डिवाइड एंड रूल'
* पहले देश को बांटा, फिर संप्रदायों को बांटा।
* देश को आगे ले जाना है तो जोड़ने की राजनीति करनी होगी। तोड़ने की राजनीति समाप्त करना होगी।
* कांग्रेस के एक परिवार ने सत्ता को 'भूतिया बंगला' बताया। वे लोग सत्ता को जहर तो कहते हैं, लेकिन वे सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं।
* चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाना चाहिए। जाति, संप्रदाय, बिरादरी के नाम पर 50 साल चुनाव हो गए, लेकिन अब विकास के नाम पर लड़ना चाहिए।
* हम दुनिया के सबसे युवा देश हैं। युवाओं के पास असंख्य भुजाएं हैं, अदम्य इच्छाशक्ति है। यदि इन हाथों को काम मिले तो हमारे देश के नौजवान देश का भविष्य बदल सकते हैं।
* कांग्रेस के नेता वादे करने में माहिर।
* 125 करोड़ लोगों का देश विश्व के कल्याण में लगे।
* लोग भाजपा सरकार के पक्ष में।
* कांग्रेस ने 100 दिन में महंगाई घटाने का वादा किया था, लेकिन महंगाई कम होने के बजाय और बढ़ गई। क्या यह देश की जनता के साथ धोखा नहीं है?
* धोखा करने वालों को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
* युवाओं के भाग्य से खिलवाड़ करने वाले लोगों को कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए।
* प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह को सुधार करने की चिंता नहीं है।
* दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर भी हम चौकीदार ही रहेंगे।
* मैं देश की तिजोरी पर कोई पंजा नहीं पड़ने पर दूंगा।
* भाजपा के सभी नेता चौकदार हैं।
* पिछले 10 सालों में जनता की भलाई करने के मामले में पहले पांच राज्यों में कांग्रेस की कोई सरकार नहीं।

छतरपुर की सभा में क्या बोले नरेन्द्र मोदी... पढ़ें अगले पेज पर...


नरेन्द्र मोदी ने छतरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। भाषण के मुख्य बिंदु-
* दिल्ली की कांग्रेस नीत सरकार अपने कार्यकाल का हिसाब देने को तैयार नहीं।
* मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री गांव गांव गली जाकर अपने कार्यकाल का हिसाब दे रहे हैं।
* मोदी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर निशाना साधा।
* यहां कांग्रेस के बड़बोले नेता लंबे समय तक राज करते रहे वे आजकल नए उद्‍योग में लगे हैं, उनका नया उद्योग है झूठ मैन्यूफैक्चरिंग करने की कंपनी।
* वे ऐसे गड्‍ढे करके गए, जिनको भरने में भाजपा को 10 साल लग गए।
* मैं गर्व से कहता हूं कि मु्‍ख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जहां जहां गए उनका वहां भव्य स्वागत हुआ। उसका कारण यह है कि उन्होंने अपने समय का हर क्षण मध्यप्रदेश की भलाई और विकास के लिए लगाया।
* दिल्ली की सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया उसका जवाब देने को तैयार नहीं है।
* क्या कांग्रेस ने 50 सालों में स्कूल बनाया, अस्पताल खोला या रोड़ बनाए, जिन्हें भाजपा सरकार ने नष्ट कर दिया।

* मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत खराब, जबकि स्टेट हाईवे अच्छे हैं।
* केन्द्र की सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों को रिपेयर करने को तैयार नहीं।
* मध्यप्रदेश के टूरिज्म को बढ़ावा न मिले, नुकसान हो, ऐसे काम वोट बैंक की राजनीति में डूबी हुई कांग्रेस कर रही है।
* मनमोहन जी, सोनिया, शहजादे भाजपा से मुकाबला करना है तो विकास के मुद्दे पर करो।
* दुष्प्रचार से आप भाजपा की सरकारों को दबा नहीं सकते।
* मनमोहन पर निशाना, प्रधानमंत्री जी राजनीति के स्तर को कौन ले गया है, प्रधानमंत्री पद की गरिमा किसने गिराया, संसद को किसने अपमानित किया है, ये आप जानते हैं। आपकी ही पार्टी के एक उपाध्यक्ष (राहुल गांधी) प्रधानमंत्री के निर्णय को सार्वजनिक रूप से नॉनसैंस कहते हैं।
* जिनकी कृपा से आप प्रधानमंत्री बने हैं, उन्हीं ने शीर्ष पद की गरिमा गिराई है।
* आप उनको कुछ नहीं कह सकते, हम पर तो आरोप मत लगाओ।
* नरेन्द्र मोदी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल कहते हैं कि भाजपा चोर है।
* उन्होंने जनता से पूछा क्या भाजपा चोर है? क्या राहुल गांधी के आरोप झूठे हैं? एक सुर में लोगों ने ना कहा।
* जब संसद में चोर चोर के नारे लगे थे, तो आपको बहुत बुरा लगा था।
* क्या देश के प्रमुख विपक्ष के लिए सार्वजनिक रूप से इस तरह (चोर कहना) की भाषा का उपयोग करना उपयुक्त है।
* मनमोहन जी देश की जनता में आपके प्रति रोष बढ़ता जा रहा है, यह भूलना मत।
* यदि आप कहते हो कि हम चोर हैं तो हमें यह आरोप मंजूर है, हमने चोरी की है, लेकिन हमने कांग्रेस की नींद चुरा ली है।
* आप देश के किसी भी राजनेता पर आरोप लगाओ कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन यदि 'एक परिवार'
के खिलाफ कुछ भी बोल दिया जाता है तो चारों से चाऊं चाऊं शुरू हो जाता है।
* जिसने देश को तबाह किया है उनके खिलाफ आवाज उठाना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।
* दिल्ली की सरकार मध्यप्रदेश के विकास में रोड़े अटका रही है।
* शिवराजजी और भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में विपरीत परिस्थितियों में काम किया है।
* 2014 में दिल्ली में सरकार बदलने वाली है। इनका जाना तय है। हवा का रुख साफ है। 2014 में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है।
* दिल्ली में अनुकूल सरकार बन जाए तो अनुमान लगाइए कि मध्यप्रदेश कितना आगे जा सकता है।
* दिल्ली और मध्यप्रदेश की सरकार मिलकर राज्य का भला करेंगे।
* दिल्ली में बैठी टोली के इरादे हम जानते हैं।
* मैं गांव से आता हूं, गरीब परिवार से ताल्लुक रखता हूं।
* प्रधानमंत्री पद की गरिमा कांग्रेस ने गिराई।
* भाजपा सरकार ने 7 लाख से बढ़ाकर 25 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा पहुंचाई।
* इसके लिए केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश को सम्मानित भी किया।
* किसान की भलाई के लिए कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने जो काम किया है, वह सराहनीय है।
* महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को सजा मिलनी चाहिए। गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता, इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
* कांग्रेस पिछले दरवाजे से मुख्‍यमंत्री लाने की कोशिश कर रही है।
* हम विकास के मुद्दे पर आपसे वोट मांगने आए हैं।
* गरीब की भलाई हो, दलित, शोषित, पीड़ित, आदिवासी का कल्याण हो।
* बड़बोले, झूठ मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के चेयरमैन जब सत्ता में थे, तब किसान से ब्याज 16 फीसदी ब्याज वसूला जाता है। अब मध्यप्रदेश में किसान को शून्य फीसदी पर ब्याज मिलता है।
* क्या बड़बोले इन बातों का का जवाब देंगे?
* आज मध्यप्रदेश में ‍कृषि विकास दर 13 फीसदी से ज्यादा।
* छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक नेता ने अफवाह फैलाई कि यदि आप कमल के निशान पर मोहर लगाएंगे तो आपको करंट लग जाएगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi