Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदिशा और बुदनी मेरी मां : शिवराजसिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिवराज सिंह चौहान
, शुक्रवार, 8 नवंबर 2013 (17:54 IST)
FILE
विदिशा (मप्र)। स्वयं को कन्हैया बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां कहा कि विदिशा एवं बुदनी उनकी मां हैं और उन्हें दोनों का ही कर्ज चुकाना है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां विदिशा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विदिशा एवं बुदनी दोनों ही उनकी मां हैं।

उन्होंने कहा कि एक ने उन्हें पाला है जबकि दूसरी ने उन्हें जन्म दिया है और अब उन्हें दोनों का ही कर्ज चुकाना है। उन्होंने कहा कि वे जिएंगे भी जनता के लिए और मरेंगे भी जनता के लिए। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए चौहान ने कहा कि उन्हें तो अब सपने में भी शिवराज ही नजर आते हैं।

चौहान ने कहा कि उन्होंने विदिशा से नामांकन अवश्य दाखिल किया है लेकिन अब वे प्रचार के लिए यहां नहीं आएंगे बल्कि यहां की जनता को ही यह चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद विदिशा का विकास दुनिया देखेगी।

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने इस अवसर पर कहा कि शिवराज प्रचार के लिए विदिशा नहीं आएंगे और यह चुनाव अब हम आपको मिलकर लड़ना है। सभा के बाद मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi