Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में मोदी की सभा की चित्रमय झलकियां...

सुधीर शर्मा एवं राकेश कुमार

हमें फॉलो करें इंदौर में मोदी की सभा की चित्रमय झलकियां...
इंदौर। इंदौर के दशहरा मैदान में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आमसभा हुई। मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पेश है चित्रमय झलकियां...

WD


- मोदी की सभा के पहले ही लोगों की भीड़ दशहरा मैदान में जुटने लगी थी। सुरक्षा व्यवस्था बारीकी से तलाशी के बाद लोगों को सभा स्थल में जाने दिया जा रहा था। यहां तक की लोगों को पेन तक अंदर नहीं ले जाने दिए जा रहे थे।

webdunia
WD

सारा मैदान भाजपामय हो गया। मोदी को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह था। महिलाओं ने अपने हाथों में कमल के टेटू बनाकर रखे और सा‍ड़ियां भगवा और हरे कलर में पहनकर आई थीं।

webdunia
WD

मैदान में बड़ी संख्या में युवा भी मौजूद थे, जो मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।


webdunia
WD

मंच पर कोई किसी नेता का फोटो नहीं था। बस श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याध्य की प्रतिमाएं बनी हुई थीं।

मंच पर बड़ी स्क्रीन पर मप्र के मुख्यमंत्री की योजनाओं का बखान उनके फोटो के साथ किया जा रहा था। इसके अलावा सांसद सुमित्रा महाजन और नरेंद्र तोमर के साथ मोदी और शिवराज सिंह की फोटो दिखाई जा रही थी।

webdunia
WD

कार्यक्रम का संचालन विनिता धर्म ने किया। मंच पर सबसे पहले इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 4 की विधायक मालिनी गौड़ आईं। उसके बाद महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला और सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती आए। मालिनी गौड़ ने अपने भाषण में कहा कि आज अध्योध्या में 'राम' आए हैं। विधायकों में जीतू जीराती, महेंद्र हार्डिया, कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित किया।

webdunia
WD

भाजपा नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मंच पर अपनी चुटीले अंदाज में कांग्रेस को आड़े हाथे लेते हुए खूब चुटकियां ली। सभा में मौजूद लोगों ने इस अंदाज का आनंद लिया।

webdunia
WD

सांसद सुमित्रा महाजन भी मंच पर मौजूद थीं। ताई और भाई नजदीक बैठे लेकिन मन दूरियां तस्वीर से साफ बयां होती है।

webdunia
WD

मोदी के मंच पर आते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। चारों ओर 'मोदी-मोदी' की गूंज सुनाई देने लगी। मोदी का कैलाश विजयवर्गीय ने मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा के विधानसभा उम्मीदवारों ने भी मोदी का पुष्पहार से स्वागत किया।

webdunia
WD

मोदी ने अपने भाषण में भाजपा के उम्मीदवारों का नाम लिया जिसमें उन्होंने मनोज पटेल का नाम लिया जबकी वे मंच पर मौजूद ही नहीं थे। कांग्रेस सरकार की ‍नीति की खूब आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस के नाम और चिन्ह बदले जाने का बखान किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस वर्तमान में कांग्रेस आई हो गई है लोग चिल्लाने लगे कांग्रेस इटली।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi