Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है

हमें फॉलो करें भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है
राजगढ़ , सोमवार, 18 नवंबर 2013 (16:02 IST)
FILE
राजगढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार पर झूठे वादे कर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मप्र में बिजली के नाम पर किसानों को लूटा गया है।

सिंह ने रविवार शाम जिले के करनवास के रामलीला मैदान पर एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब तबके के युवा आज भी बेरोजगार हैं जबकि अमीरों के पुत्रों को रोजगार प्रदान करा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं संचालित करती है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार उसे अपना बताने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंचायती राज का अधिकार ग्रामीणों को दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे छीन लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi