Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश चुनाव, जीत के अपने-अपने दावे...

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश चुनाव, जीत के अपने-अपने दावे...
, बुधवार, 27 नवंबर 2013 (17:52 IST)
WD

मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव 25 नवंबर को संपन्न हो गया और सभी पार्टियों के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में कैद हो गया। सभी पार्टियों ने 8 दिसंबर को आने वाले परिणामों की ओर नजरें टिका रखी हैं और अपने अनुसार परिणामों का आंकलन और जीत के दावे भी कर रही हैं।
चुनाव आयोग के रिपोर्ट के अनुसार इस बार मतदान में लोगों की रुचि ज्यादा दिखी और लोगों ने खुलकर अपने मतों का प्रयोग किया। रिपोर्ट के अनुसार इस बार कुल 72.52 फीसदी मतदान हुआ जो 2008 विधानसभा चुनाव में पड़े मतों से 3.24 फीसदी ज्यादा है।

इस बार महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत भी ज्यादा रहा। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 77.53 पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 69.77 रहा।

2008 के विधानसभा चुनाव में कुल 69.28 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें 72.30 फीसदी पुरुषों ने तथा 65.91 फीसदी महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। वहीं 1998 विधानसभा चुनाव में कुल 60.22 फीसदी मतदान हुआ था जिसमें 66.45 फीसदी पुरुषों ने तथा 53.53 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। इंदौर में भी इस बार 70.61 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले चुनाव से 2.76 फीसदी ज्यादा है। 2008 में 67.85 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा वोट देपालपुर में 80.65 फीसदी रहा।

webdunia
WD

इस बार के चुनाव के बाद जहां सभी पार्टियों अपने-अपने तरीके से चुनावी आकलन करने में लगी हुई हैं, वहीं राज्य की खुफिया विभाग व सरकारी तंत्र के साथ आम लोग भी राज्य में पार्टियों की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस बार भाजपा को 121 सीटें तथा कांग्रेस को 100 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सरकारी तंत्र भी भाजपा को करीब 110 सीटें दे रहा है।

हालांकि आम लोगों का मानना है कि इस बार भाजपा की कुल सीटों में गिरावट होगी, वहीं कांग्रेस को कुछ ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा जहां खुद को 126 सीटें दे रही है, वहीं कांग्रेस अपने आप को 110 के आंकड़े के आसपास ही देख रही है। अर्थात राज्य की सभी रिपोर्टों और आकलनों पर भरोसा करें तो राज्य में एक बार फिर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है।

राज्य में हुए पिछले कुछ चुनावों का विश्लेष्ण करें हम पाएंगे कि सभी पार्टियों का अब तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

क्या कहते हैं पिछले चुनाव का आंकड़े... पढ़ें अगले पेज पर....


‍‍पिछले तीन चुनावों में सभी राजनीतिक पार्टियों की स्थिति

पार्टी सीटें/प्रतिशत (2008) सीटें/प्रतिशत (2003) सीटें/ प्रतिशत (1998)
भाजपा149 (37.64)168 (43.72)119 (39.28)
कांग्रेस71 (32.39)38 (32.58)172(41.13)
बसपा 7 (8.97) 2 (7.58)11 (11.39)
सपा 1 (1.99) 7 (3.89) 4 (4.83)
अन्‍य 8 (13.2)2 (4.70) 4 (23.86)

पिछले दो विधानसभा चुनावों में संभागवार पार्टियों की स्थिति

विधानसभा चुनाव : 2008

संभागभाजपाकांग्रेसअन्य
इंदौर23140
ग्वालियर1263
जबलपुर22140
भोपाल1861
सागर 1583
नर्मदापुरम830
चंबल652
रीवा1714
सहडौल730
उज्जैन18101

2003 के आंकड़े देखें अगले पन्ने पर...


विधानसभा चुनाव : 2003

संभागभाजपाकांग्रेसअन्य
इंदौर2881
ग्वालियर1361
जबलपुर2934
भोपाल2041
सागर 2023
नर्मदापुरम830
चंबल92 1
रीवा1346
सहडौल820
उज्जैन2351

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi