Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : राघौगढ़ चुनाव भाजपा व जनता के बीच

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : राघौगढ़ चुनाव भाजपा व जनता के बीच
राघौगढ़ (मप्र) , गुरुवार, 7 नवंबर 2013 (18:16 IST)
FILE
राघौगढ़ (मप्र)। राघौगढ़ विधानसभा का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच न होकर भाजपा और राघौगढ़ की जनता के बीच बताते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र एवं राघौगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी जयवर्धन सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि पिछले 30-40 सालों में यहां जो भी विकास हुआ है, उससे आगे विकास करने का बड़ा लक्ष्य हमारे सामने एक चुनौती के रूप में है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि उनके पिता दिग्विजय सिंह ने एनएफएल, गेल, जेपी विश्वविद्यालय, गोपीकृष्ण, संजय सागर बांध, शकर कारखाना जैसे कई उद्योग स्थापित कराए जिसमें कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान है। इसका श्रेय राघौगढ़ क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों को जाता है। लेकिन अब युवा पीढ़ी के सामने इससे भी बेहतर विकास करने की बड़ी चुनौती है जिसे सबके साथ मिलकर बड़ों के आशीर्वाद और युवाओं के जोश से पूरा करना है।

भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में जितना पैसा आज मिल रहा है, अगर शासकीय कर्मचारी उसका ठीक से सही इस्तेमाल करें तो भ्रष्टाचार को मिटाने में सफलता मिल सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi