Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश से 12 हजार लड़कियां गायब : भूरिया

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश से 12 हजार लड़कियां गायब : भूरिया
WD
बड़वानी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में राज्य की 12 हजार लड़कियां गायब होने और और 3 हजार लड़कियों का बलात्कार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।

भूरिया ने रविवार को बड़वानी जिले के सेंधवा में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि उनके पास क्या सबूत है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा ने राज्य से 12 हजार लड़कियां गायब कराई हैं, के जवाब में कहा कि उक्त गायब हुई लड़कियों की सुरक्षा की जवाबदेही राज्य सरकार की ही थी। माफिया लोग लड़कियों के खरीद-फरोख्त के धंधे में लिप्त हैं और कांग्रेस की सरकार आने पर इसकी गहन जांच कराई जाएगी।

इससे पहले भूरिया ने यहां के मोदीबाग में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान 3 हजार लड़कियों की इज्जत लूटी गई और 12 हजार लड़कियों को बेच दिया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi