Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजयवर्गीय का तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
इंदौर , शुक्रवार, 8 नवंबर 2013 (18:42 IST)
FILE
इंदौर। मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महू विधानसभा सीट से अपना नामांकन फॉर्म जमा करने जाते हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए तीसरी बार भी मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

विजयवर्गीय के अनुसार प्रदेश में इस बार भाजपा को 160 से 170 सीटें मिलेगी वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बुधनी और विदिशा से नामांकन दखिल करने को विजयवर्गीय ने पार्टी की एक रणनीति बताया।

उन्होंने कहा कि जहां काग्रेस प्रदेश में खुलेआम टिकटों का धंधा कर रही है वहीं भाजपा अनुशासित और शुद्ध विचारधारा की पार्टी होते हुए चुनाव मैदान में एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है।

मंत्रीजी से मुख्यमंत्री के बुधनी और विदिशा से चुनाव लड़ने से पर्दा उठाने के प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि यह एक रहस्य है और चुनाव बाद स्वत: ही इससे पर्दा उठ जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi