Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होशंगाबाद में कांग्रेस को लगा झटका, उदय प्रताप बीजेपी में...

हमें फॉलो करें होशंगाबाद में कांग्रेस को लगा झटका, उदय प्रताप बीजेपी में...
भोपाल , गुरुवार, 14 नवंबर 2013 (15:04 IST)
FILE
भोपाल। मध्यप्रदेश में होशंगाबाद से कांग्रेस सांसद राव उदय प्रताप सिंह गुरुवार को अपने एक दर्जन से अधिक समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं के सामने कांग्रेस सांसद सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सिंह होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं जिनमें कई कांग्रेस के प्रदेश, जिला, नगर एवं पंचायतों के पदाधिकारी भी हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में उपेक्षित एवं घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 नवंबर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में पैसे लेकर टिकट वितरण किया गया है।

अब तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के समर्थक समझे जाने वाले सिंह ने कहा कि भाजपा में एक किसान के बेटे को जहां मुख्यमंत्री बनाया गया है, वहीं कांग्रेस इस समय सामंती नेतृत्व को आगे ला रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi