Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्यटकों का पसंदीदा स्थान होगा छग - अग्रवाल

हमें फॉलो करें पर्यटकों का पसंदीदा स्थान होगा छग - अग्रवाल
ND

छत्तीसगढ़ को अपने विहंगम प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, स्मारकों और आदिवासी मिश्रित पारंपरिक समृद्ध संस्कृति धरोहरों पर गर्व है। समुद्री किनारों को छोड़कर हमारे पास पर्यटन के लिए सब कुछ है। भारत का सबसे बड़ा झरना (बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात), दक्षिण अमेरिका के अमेजोन के बाद दूसरे सबसे घने जंगल, तीन राष्ट्रीय वन्य पार्क और 13 वन्य जीवन अभयारण्यों सहित अनेक दर्शनीय स्थल हैं।

नई दिल्ली के ताज होटल में आयोजित सीएनबीसी आवाज ट्रैवल अवार्ड्‌स 2011 के समारोह को संबोधित पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भविष्य में पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान होगा। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों से सम्पन्न राज्य है।
webdunia
ND

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारत के प्रमुख पर्यटन राज्य के रूप में उभरने की असीमित क्षमता है। छत्तीसगढ़ में बहुत कम समय में हमने पर्यटकों के लिए राजमार्ग, सराय (मोटेल) जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की हैं। राज्य में जल्द से जल्द अपना कॉल सेंटर और नई वेबसाइट शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे बेहतर संवाद के साथ पर्यटकों का अनुभव बेहतर हो सके।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय, देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन मंत्रियों सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi