Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाषाणगढ़ को 'ईको टूरिज्म अवॉर्ड'

- पूनम

Advertiesment
हमें फॉलो करें पन्ना
ND

पन्ना के जंगलों के मनोहारी दृश्यों के बीच स्थित पाषाणगढ़ लॉज को मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा नई दिल्ली में 'ईको टूरिज्म अवॉर्ड 2010-11' के बेस्ट ईको फ्रेंडली लॉज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक छोटी-सी टेकड़ी पर आकर्षक पत्थरों से बनाए गए यहां के कॉटेजेस का नजारा किसी को भी मोहित कर सकता है।

लॉज के लिए कम से कम जगह का इस्तेमाल, ईको फ्रेंडली डिजाइन, निर्माण कार्य के दौरान एक भी पेड़ नहीं काटे जाने व कृत्रिम तालाब के जरिए बारिश के पानी की बचत जैसे मानदंडों पर खरा उतरने पर पाषाणगढ़ होटल का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया।

webdunia
ND
पठारी इलाके में बसे हुए पाषाण गढ़ होटल के आस-पास प्राकृतिक नजारों से भरपूर जंगल, घाटियां, झरनों आदि के नजारे खूब आकर्षित करते हैं। यहां आने वाले सफारीज की यह पहली पसंद माना जाता है।

इसके पास ही में पन्ना नेशनल पार्क वन्य जीव प्रेमियों को रोमांचित करता है। यहां से कुछ दूरी पर ही मशहूर खजुराहो मंदिर भी स्थित है।

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रेमंड बिक्सन ने कहा कि ताज सफारीज पाषाण गढ़ को यह सम्मान मिलना गौरव की बात है। इस पुरस्कार के लिए चयन मध्यप्रदेश सरकार के वन विभाग और ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi