Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मानसून में मध्यप्रदेश की इन 5 जगहों पर गए तो शिमला मनाली भूल जाओगे

हमें फॉलो करें मानसून में मध्यप्रदेश की इन 5 जगहों पर गए तो शिमला मनाली भूल जाओगे

WD Feature Desk

, गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (16:53 IST)
Monsoon Tour and Travel: कई लोग मानसून में प्रकृति का आनंद लेने के लिए शिमला, कुल्लू, मनाली, चेरापूंजी, लोनावाला, ऊंटी, कन्या कुमारी, गोवा आदि जगहों पर घूमने जाते हैं। लेकिन यदि आप मध्य प्रदेश में रहते हैं या नहीं भी रहते हैं तो आपको कहीं भी घूमने जाने की जरूर नहीं। मध्य प्रदेश की इन 5 जगहों पर चले गए तो बारिश और प्रकृतिक का भरपूर मजा आएगा। आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। ALSO READ: बारिश के मौसम में मध्यप्रदेश के इन 5 में से कोई एक जंगल घूम आएं, कभी भूलेंगे नहीं
 
1. अमरकंटक । Amarkantak: इंदौर से 741 किलोमीटर दूर भारत के पर्यटन स्थलों में अमरकंटक प्रसिद्ध तीर्थ और नयनाभिराम पर्यटन स्थल है। विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हरा-भरा होने के साथ-साथ काफी लुभावना भी है। भारत की प्रमुख सात नदियों में से अनुपम नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक है और यह मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित अमरकंटक पवित्र स्थलों में गिना जाता है।
 
2. पचमढ़ी | Pachmarhi : इंदौर से करीब 400 किलोमीटर दूर है पचमढ़ी। होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। राजधानी भोपाल से यहां पहुंचना और रहना बहुत ही आसान और सस्ता है। पचमढ़ी के पास ही अमरकंटक वह स्थान है जहां से नर्मदा नदी का उद्गम हुआ है। हालांकि मानसून में घूमने यहां पर जा रहे हैं तो अपनी रिस्क पर ही जाएं क्योंकि यहां पर पहाड़ी पर ले जानी वाली जीप बंद हो जाती है। आप कुछ स्थानों की यात्रा बाइक से और कुछ की पैदल कर सकते हैं। पंचमढ़ी जा रहे हैं तो पास में ही अमरकंटक जरूर जाएं।ALSO READ: Mp tourism : मध्यप्रदेश की इन जगहों को प्रेमी लोग करते हैं ज्यादा पसंद
webdunia
Amarkantak
3. भेड़ाघाट | Bheda ghat: इंदौर से करीब 492 किलोमीटर दूर जबलपुर शहर के पास भेड़ाघाट बहुत ही शानदार जगह है। दो सफेद पहाड़ों के बीच नर्मदा नदी बहती है। नर्मदा में नौका-विहार करने का रोमांच ही कुछ और है। यहां की खासियत है वॉटर फाल अर्थात जल प्रपात। बहुत ऊंचाई से गिरते धुंआ धुंआ से झरने को देखना आनंददायक होता है।ALSO READ: Mp tourism: मध्यप्रदेश के 5 हिल स्टेशन, जहां जाकर मन हो जाएगा प्रसन्न
 
4. खजुराहो | Khajuraho: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध। खजुराहो शिल्प के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय नृत्य समारोह के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण चंदेल राजाओं ने सन् 950-1050 के बीच करवाया था। पहले इसका नाम 'खर्जुरवाहक' था। यहां पर मंदिरों के साथ प्रकृतिक के नजारे देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे।
 
5. मांडू | Mandu : यदि आप ऐतिहासिक स्थलों के साथ प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो इंदौर के पास धार के आगे मांडव जाएं। यहां पर राजा महाराजों के महल, बावड़ी, तालाब, जंगल आदि जगहों पर जाकर मन प्रसन्न हो जाएगा। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह स्थान इंदौर से करीब 98 किलोमीटर दूर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान संग रोमांस करेंगी वाणी कपूर, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर