Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नर्मदा नदी के घाट पर 8 फीट के अजगर, स्नान कर रहे लोगों के पसीने छूटे

हमें फॉलो करें नर्मदा नदी के घाट पर 8 फीट के अजगर, स्नान कर रहे लोगों के पसीने छूटे
, सोमवार, 9 मई 2022 (18:20 IST)
खरगोन। मंडलेश्वर के नर्मदा घाट पर 8 फीट लम्बा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही नदी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं की सांसें अटक गई। आमतौर पर ये घाट श्रद्धालुओं से भरा रहता है। महिलाएं, वृद्ध, बच्चे आदि सभी यहां डुबकी लगाने आते हैं। ऐसे में अगर इतना बड़ा अजगर दिख जाए, तो लोगों का परेशान होना लाजमी है। अजगर को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो भी बनाया।
 
रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया : लोगों की अफरातफरी की वजह से अजगर तैरते-तैरते किनारे पर पंहुच गया। तब वहां मौजूद नाविकों ने लम्बी लकड़ी की मदद से अजगर को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन, वह बार-बार पानी में वापस जा रहा था। ये देखकर वहां के लोगों ने इसकी सूचना नेचर वेलफेयर सोसाइटी को दी। कुछ देर बाद सोसाइटी के सदस्यों वहां पर पहुंचे और उन्होंने अजगर को पकड़कर बोरे में डाल दिया, जिसके बाद उसे घाट से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। 
 
प्रशासन पर सवाल : लोगों का कहना है कि मां नर्मदा के आशीर्वाद से ही उनकी जान बच पाई है। भक्तों ने ये भी बताया कि अजगर दिखने के बाद कई घंटों तक घाट प्रबंधन का कोई अधिकारी वहां नहीं पंहुचा। अगर ऐसे में किसी को कुछ हो जाता तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेता?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब आप 2 स्मार्टफोन पर चला पाएंगे एक ही WhatsApp अकाउंट, आ रहा है नया फीचर Companion mode