Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP : जबलपुर में बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें 3 people died and more than 25 injured due to bus overturning in Jabalpur Madhya Pradesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जबलपुर , रविवार, 23 मार्च 2025 (19:05 IST)
Jabalpur Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार सुबह नागपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 4 बजे बरगी थाना क्षेत्र में रमनपुर घाटी में हुई। बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन चालक को झपकी आने के कारण हुई। घायलों को लखनादौन और जबलपुर शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सुबह लगभग 4 बजे बरगी थाना क्षेत्र में रमनपुर घाटी में हुई। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन चालक को झपकी आने के कारण हुई।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी मलम्मा (45), नागपुर निवासी शुभम मेश्राम (28) और अमोल खोडे (42) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को लखनादौन और जबलपुर शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FPI ने लगातार 15वें हफ्ते की बिकवाली, Share Market से निकाले 1794 करोड़ रुपए