Publish Date: Sun, 13 Apr 2025 (22:05 IST)
Updated Date: Sun, 13 Apr 2025 (22:06 IST)
9 ias officers transferred in mp : मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन सहित चार जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने बताया कि उज्जैन, अशोक नगर, हरदा और विदिशा के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।
उसने बताया कि उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं का निदेशक बनाया गया है और उनके स्थान पर विदिशा के जिलाधिकारी रोशन कुमार सिंह को तैनात किया गया है।
हरदा के जिलाधिकारी आदित्य सिंह अशोक नगर का जिम्मा संभालेंगे। वह सुभाष कुमार द्विवेदी का स्थान लेंगे। द्विवेदी को जीएडी का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। सिद्धार्थ जैन हरदा के नए जिलाधिकारी होंगे जबकि अंशुल गुप्ता विदिशा जिले के नए जिलाधिकारी होंगे।