Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दर्दनाक हादसा, पति का फोटो ले रही महिला 500 फीट गहरी खाई में गिरी, मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें दर्दनाक हादसा, पति का फोटो ले रही महिला 500 फीट गहरी खाई में गिरी, मौत
, शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (11:32 IST)
इंदौर। एक दर्दनाक हादसे में महू के पास स्थित जाम दरवाजे के आगे पति का फोटो ले रही एक महिला की 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला ने 1 दिन पहले ही पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था।
बताया जा रहा है कि इंदौर से 35 किमी दूर जाम गेट पर घूमने आई महिला के साथ पति व बच्चा भी था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। 
हादसा जाम गेट से 300 मीटर दूर हुआ। यहां दंपति ने फोटोग्राफी के लिए कार रोकी और पति का फोटो खींचने के प्रयास में महिला सड़क किनारे लगी रैलिंग पार कर गई। तभी उसका पैर फिसला और वह खाई में गिर गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में कोरोना के 47,638 मामले, संक्रमितों की संख्‍या 84 लाख के पार