Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर भीषण हादसा, 13 की मौत

Advertiesment
accident
अलीराजपुर। इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर गुजरात के कटवाल में मंगलवार तड़के ट्रक और जीप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
 
इस हादसे में मारे गए सभी लोग मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के रहने वाले थे, जो मजदूरी के बाद गुजरात से लौट रहे थे। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल ने सिसोदिया से कहा, कुछ दिन बंद रखों स्कूल