Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पति की हत्या करने के बाद कब्र के ऊपर चूल्हा जलाकर पकाती थी खाना

हमें फॉलो करें पति की हत्या करने के बाद कब्र के ऊपर चूल्हा जलाकर पकाती थी खाना

कीर्ति राजेश चौरसिया

, रविवार, 24 नवंबर 2019 (10:24 IST)
अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को अपने ही घर में दफनाने का आरोप है। आरोपी महिला शव दफन की गई जगह पर ही चूल्हा जलाकर खाना पकाती रही।

अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र पर आने वाले ग्राम करौदा टोला की रहने वाली महिला प्रतिमा बनावल ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दफनाए गए शव को भी बरामद कर लिया है। यह घटना बीते एक माह पूर्व की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक करौदा टोला निवासी पेशे से वकील मोहित प्रसाद बनावल की हत्या का आरोप उसकी पत्नी प्रतिमा बनावल पर लगा है जबकि मोहित बनावल के गुमशुदगी की शिकायत आरोपी महिला ने ही थाने में दर्ज कराई थी ताकि उस पर किसी का शक न जा सके।

मोहित के बड़े भाई अर्जुन बनावल जब मोहित की पत्नी प्रतिमा बनावल से पूछताछ करता, तब भाई अर्जुन को ही उल्टा फंसा देने की धमकी आरोपी महिला देने लगी। महिला अपने घर पर किसी को नहीं आने देती। इससे अर्जुन को प्रतिमा पर शक होने लगा।

घर में ताला लगाकर जब महिला गई तो लोग अंदर घुसे। अंदर घुसते ही लोगों को बदबू का अहसास होने लगा। घर पर तलाशी के दौरान बड़ा भाई उस जगह पहुंच गया, जहां मोहित की लाश दफन की गई थी।

अर्जुन ने 100 डायल को सूचना दी और आरोपी पत्नी प्रतिमा को परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पत्नी प्रतिमा बनावल से पुलिस ने पूछताछ की, तब महिला ने सारी कहानी से पर्दा उठाया।

प्रतिमा ने बताया कि उसने मोहित का कत्ल कर घर के एक कमरे में गड्‍ढा कर दफन कर दिया है। लाश के ऊपर एक महीने से वह खाना बना रही है। प्रतिमा की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के सियासी दंगल के बीच नेताओं ने शायरियों से किया BJP पर तंज