Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनावी चाणक्य अमित शाह ने संभाली मध्यप्रदेश की चुनावी कमान, केंद्रीय टीम चुनावी मोर्चे पर तैनात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh elections
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (12:55 IST)
मध्यप्रदेश में भाजपा की सत्ता बरकरार रखने के लिए अब भाजपा के चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी चुनाव कमान अपने हाथों में ले ली है। भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह लगातार मध्यप्रदेश के दौरे पर है। इस सप्ताह में दूसरी बार अमित शाह फिर भोपाल आ रहे है। गुरुवार दोपहर तक भोपाल में रहने वाले अमित शाह शनिवार को फिर भोपाल पहुंच रहे है, जहां वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर में बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे। दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 'शाह फॉर्मूले' पर लड़ने जा रही है। 

केंद्रीय नेतृत्व के हाथों में पूरी चुनावी कमान-विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी चुनावी कमान को अपने हाथों में ले लिया। पीएम मोदी के चेहरे पर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही भाजपा की पूरी चुनावी तैयारियों की कमान पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी  नड्डा और गृहमंत्री अमिता शाह ने अपने हाथों में ले ली है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनावी प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाने के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाकर पूरी चुनावी बागडोर केंद्रीय नेतृत्व ने अपने हाथों में ले ली है।

चुनाव अभियान समिति के हाथों में पूरा कंट्रोल-विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का पूरा चुनाव प्रबंधन केंद्रीय नेतृत्व के हाथों में रहेगा। तीन केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिह तोमर, भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को जिम्मेदारी देकर केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया है। प्रदेश भाजपा दफ्तर में पार्टी  का चुनावी कार्यालय शुरु हो चुका है। वहीं पार्टी के इलेक्शन वॉर रूम और चुनावी मैनेजमेंट कार्यालय में बाहर से प्रोफेशनल टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ चुनाव से पहले पार्टी में टिकट दावेदरों से वन-टू-वन चर्चा करना और और अंसतुष्ट नेताओं को मानने का काम भी चुनाव अभियान समिति करेगी।

सितंबर से विजय संकल्प यात्रा-विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। खास बात यह है कि पार्टी अलग-अलग अंचल में उस अंचल के पार्टी के प्रभावी नेताओं को यात्रा की जिम्मेदारी सौंप सकती है। उज्जैन से शुरु होने वाली पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर सकते है। इसके साथ मालवा-निमाड़ में यात्रा की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को, ग्वालियर चंबल में नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया को, महाकौशल में प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह को दी जा सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।

नाराज कार्यकर्ताओं को मानने में जुटी भाजपा-2018 विधानसभा चुनाव में हुई चूक से  सबक लेते हुए भाजपा इस बार चुनाव में पहले नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पर अपना  पूरा फोकस कर दिया है। प्रदेश चुनावी प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनावी अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर लगातार पार्टी के पुराने और नाराज कार्यकर्ताओं से मिल रहे है। अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं को दो टूक शब्दों में स्पष्ट निर्देश दे दि है कि आम जनता के साथ कार्यकर्ताओं को भरोसा जीतना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अनुभवी और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने बात कही है।

हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन-केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद हर विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। विधानसभा वार होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद के साथ विधानसभा में रहने वाले पार्टी के वर्तमान और पूर्व प्रदेश  पदाधिकारी शामिल है। इसके साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सभी मंडल कार्यसमिति और मोर्चा के मंडल कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी का पूरा फोकस है कि पार्टी के अंसतुष्ट और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाए जाए।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 5 दिन बाद खुला, छोटे वाहनों की आवाजाही हुई शुरू