Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनंत चतुर्दशी पर निकला झांकियों का कारवां... (देखिए फोटो)

हमें फॉलो करें अनंत चतुर्दशी पर निकला झांकियों का कारवां... (देखिए फोटो)
, शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (11:22 IST)
इंदौर। अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार रात जब झांकियां का कारवां सड़क पर उतरा तो उसे देखने लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां तक नजर पड़ रही थी चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। झांकियों को निहारने के लिए लोग रातभर सड़कों पर जमे रहे।
 
चित्र सौजन्य : धर्मेंद्र सांगले
झांकियों के साथ ही करतब दिखाते अखाड़ों ने भी लोगों का जमकर मनोरंजन किया। अखाड़े में महिलाओं ने भी शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। युवतियां मलखंभ के प्रदर्शन ने लोगों की दाद बंटोरी। जगह-जगह मंचों से झांकियों और अखाड़ों का सम्मान किया गया। 

 
 
 
webdunia
छह मिल, आईडीए, नगर निगम सहित 14 संस्थाओं की 30 से ज्यादा झांकियां आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर लोगों का दिल जीतने निकली थीं।
webdunia
शाम 7 बजे खजराना गणेश की पहली झांकी निकली, जिसमें गणपति बप्पा अभिषेक करते हुए दिखाई दे रहे थे। जबकि सबसे पीछे हुकमचंद मिल की झांकी थी।  
webdunia
100 से ज्यादा अखाड़े अपने लाव-लश्कर के साथ झांकियों के साथ चल रहे थे। इस बार अखाड़ों में बड़ी संख्या में युवतियों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। 
webdunia
झांकियों को निहारने के लिए रातभर लोग सड़कों पर डटे रहे। क्या महिलाएं, क्या बच्चें सभी ने उत्साह के साथ रतजगा किया। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुकाबले में लौटे ट्रंप, सर्वे ने बढ़ाई हिलेरी की चिंता