Publish Date: Fri, 06 Oct 2017 (00:07 IST)
Updated Date: Fri, 06 Oct 2017 (00:10 IST)
भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी पांच नवंबर को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली पार्टी की रैली का शुभारंभ करेंगे।
पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने बताया कि आज दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें केजरीवाल की पांच नवंबर हो होने वाली 'शंखनाद रैली' तथा आगामी 2018 के चुनावी रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी पांच नवंबर की रैली को लेकर भी कई निर्णय लिए गए जिसमे जोन प्रभारियों से लेकर ग्राम संयोजकों तक के लक्ष्य का निर्णय लिया गया। उन्होंने दावा किया कि यह एक ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें अरविंद केजरीवाल प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शंखनाद करेंगे। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Fri, 06 Oct 2017 (00:07 IST)
Updated Date: Fri, 06 Oct 2017 (00:10 IST)