Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्कूल में परीक्षा देने गए थे बच्चे, मधुमक्खियों ने किया हमला...

हमें फॉलो करें स्कूल में परीक्षा देने गए थे बच्चे, मधुमक्खियों ने किया हमला...
श्योपुर , रविवार, 2 जुलाई 2017 (11:46 IST)
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के करहाल तहसील मुख्यालय में एक स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से छात्र-छात्राओं सहित 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चौदह लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को करहाल के मॉडल स्कूल में परीक्षा चल रहा था। तभी पेपर खत्म होने के बाद मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने वहां मौजूद छात्र छात्राओं और उनको लेने आए परिजनों पर अचानक हमला कर दिया।
 
घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इसकी चपेट में 90 से ज्यादा लोग आ गए। इनमें से कुछ लोगों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकी 14 लड़के लड़कियों की हालत गंभीर है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी से घटे दाम, जानिए कितने सस्ते हुए हीरो के टूव्हीलर्स...