Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस नेता बालमुकुंदसिंह गौतम पर हमला, एक की मौत

हमें फॉलो करें कांग्रेस नेता बालमुकुंदसिंह गौतम पर हमला, एक की मौत
धार/महू , शनिवार, 3 जून 2017 (10:52 IST)
धार/महू। धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम के वाहन पर शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद समर्थकों और हमलावरों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमला उस समय हुआ जब गौतम एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। बाद में कुछ लोग आमने-सामने हो गए और उसमें गोलियां चलीं। 
 
जानकारी के अनुसार गौतम समर्थकों ने पथराव के बाद चंदनसिंह पिता देवीसिंह सुनैर के घर पर हमला बोला। इसमें चंदनसिंह का भांजा सुरेश पिता बने सिंह (36) गोली लगने से घायल हो गया। उसे धार के भोज चिकित्सालय पर किया गया है, वहीं पीथमपुर कांग्रेस नेता पिंटू जयसवाल को गोली लगने पर इंदौर चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां स्थिति खतरे से बाहर है।
 
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकालने की बात कही है। इधर, गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति को देर रात एमवाय अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पति नहीं बना रहा था दाढ़ी, पत्नी ने डाल दिया खौलता पानी...