Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में बगावत की आग, कहीं फूंका पुतला तो कहीं धरने पर बैठे कार्यकर्ता

भोपाल में युवा कांग्रेस ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में बगावत की आग, कहीं फूंका पुतला तो कहीं धरने पर बैठे कार्यकर्ता
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 20 जून 2022 (15:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देख जा रहे निकाय चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए गले की फांस बन गए है। भाजपा और कांग्रेस के लिए सबसे अधिक चुनौती प्रदेश के 16 नगर निगमों में पार्षदों का टिकट बंटवारा है। भोपाल में टिकट बंटवारे से नाराज होकर गोविंदपुरा इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं आज नामांकन जांच के आखिरी घंटों में पार्टी ने 6 वार्ड से अपने उम्मीदवारों के नाम का अधिकृत एलान किया। 

वहीं छिंदवाड़ा में भाजपा में बड़ी बगावत सामने आई है। भाजपा बागी प्रत्याशियों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा भेजा है। भाजपा नेत्री और पूर्व पार्षद प्रीति बिसेन का कहना है कि यदि महापौर प्रत्याशी के लिए भाजपा जितेंद्र शाह का नाम फाइनल करती है तो सभी बागी पार्षद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सभी जितेंद्र शाह के नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाएंगे। लेकिन यदि जितेंद्र शाह को टिकट नहीं मिलती है तो सभी प्रत्याशी 48 वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 
 
मंत्रियों को सौंपी डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी-भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद बगावत को कंट्रोल करने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी मंत्रियो के साथ बैठक कर बागी उम्मीदवारों के नाम वापसी की जिम्मेदारी सौंपी।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर पुतला फूंका-वहीं कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद बगावत की आग प्रदेश कांग्रेस दफ्तर तक पहुंच गई है। विदिशा से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबजारी कर पार्टी के नेता जेपी धनोपिया का पुतला फूका। कार्यकर्ता वार्ड 18 से कांग्रेस कार्यकर्ता का टिकट कटने से नाराज थे। वहीं भोपाल में टिकट नहीं मिलने पर कई पूर्व पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव मैदान में आ डटे। भोपाल में टिकट कटने के बाद कांग्रेस के पूर्व पार्षद अब्दुल शफीक खान,मुनव्वर अली, इख्तायर अहमद ने इस्तीफा दे दिया। 
 
चुनाव के बहिष्कार का एलान- राजधानी भोपाल में पार्षद चुनाव में युवा कांग्रेस के किसी भी दावेदार को टिकट नहीं मिलने पर उठा विवाद बढ़ता जा रहा है। एक भी पदाधिकारी को टिकट नहीं मिलने पर युवा कांग्रेस ने चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है। रविवार को प्रदेश कार्यालय का घेराव करने वाले युवक कांग्रेस ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले का घेराव कर दिया। टिकट बंटवारे से नाराज होकर टिकट के दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले पर पहुंचे। विरोध दर्ज कराने पहुंचे टिकट के दावेदारों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी थे। दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने पर अड़े कार्यकर्ताओं ने बंगले पर अपना डेरा डला दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में किया 'मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र' का उद्घाटन