Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सागर में भाजपा विधायक की बेटी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें BJP MLA Brijbihari Pateria's daughter assaulted in Sagar

भोपाल ब्यूरो

, शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (15:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर में भाजपा विधायक की बेटी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया। सागर के देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया से मारपीट की गई। मारपीट का आरोप भाजपा विधायक के भतीजे पर लगा है। वहीं पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया से आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद भाजपा  विधायक बृजबिहारी पटेरिया बेटी को लेकर एसडीओपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विधायक बृजबिहारी की बेटी प्रियंका पटेरिया का आरोप है कि वह गुरुवार को बिजौरा स्थित गांव मे अपने घर पर थीं। तभी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया और उनके बेटा कुशाल घर में आए और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

प्रियंका पटेरिया का कहना है कि पिता की अनुपस्थिति में वह  क्षेत्र के लोगों से मिलती हैं। साथ ही विकास कार्यों का जायजा लेती है। इसी कारण उन पर हमला हुआ। बेटी के साथ मारपीट की खबर मिलते ही भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया घर पहुंचे और पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विधायक की बेटी का मेडिकल कराके आरोपी विनीत और उनके बेटे कुशाल पर मामला दर्ज कर लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जर्मनी दौरे से निवेश का नया अध्याय प्रारंभ, एसीईडीएस को भोपाल में भूमि आवंटन पत्र जारी किया