Publish Date: Sun, 30 Apr 2023 (22:55 IST)
Updated Date: Sun, 30 Apr 2023 (23:37 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे और नरसिंहपुर के गोटेगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जालिम सिंह पटेल के युवा पुत्र मोनू पटेल की मौत हो गई है।
बताया जा रहा कि मोनू पटेल आज अपने घर में अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद परिजन गोटेगांव स्थित श्री राम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मोनू पटेल को मृत घोषित कर दिया गया। भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू पटेल को कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने आपराधिक प्रकरण में बरी किया था।
उसके बाद मोनू पिता की विधानसभा में खासे सक्रिय थे। मोनू पटेल की अचानक हुई मौत के बाद गोटेगांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर पहुंच रहे हैं।