Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपाः वीडी शर्मा

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात के साबरमती में किया पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

हमें फॉलो करें गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपाः वीडी शर्मा
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (18:19 IST)
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी गुजरात में डेरा डाल दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को अहमदाबाद मे पार्टी प्रत्याशी हर्षदभाई पटेल के समर्थन में जनसंपर्क किया। वीडी शर्मा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी के बहुमत वाला क्षेत्र है। यहां कोई और दल नहीं, बल्कि भाजपा ही ऐतिहासिक बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 78 प्रतिशत वोट भारतीय जनता पार्टी को मिला था, विधानसभा में भी लगभग 67 प्रतिशत के करीब वोट भाजपा को मिला।

वीडी शर्मा ने कहा कि आजादी से पहले ही गुजरात के लोगों ने देश का नेतृत्व किया है और दिशा दी है। जब आजादी का आंदोलन चल रहा था तो महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया। आजादी के बाद देश को एक सूत्र में बांधने का काम सरदार पटेल ने किया। आज इस देश को नई दिशा देने का काम, नए भारत के निर्माण का काम गुजरात के सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में व्यापक परिवर्तन आए हैं। मोदी जी ने राजनीति में संस्कृति बदलने का काम किया है, जिस पर हमें गर्व है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साबरमती विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया एवं बैठकें लीं। इसके साथ पीनाकिन विठलाणी के निवास पर उन्होंने आर.एस.एस पदाधिकारी, बैंक डायरेक्टर एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। विनायक देशमुख के निवास पर स्कूल के प्रिसिंपल एवं महाराष्ट्रीयन समाज के नेताओं के साथ बैठक की। इसके उपरांत श्री छगन रावल के निवास पर जनसंघ के कार्यकर्ता, पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षदों के साथ बैठक की।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maruti Eeco 2022 : नए इंजन के साथ लॉन्च हुई मारुति की ईको, 27 KM माइलेज का दावा, नए वैरिएंट के फीचर्स और कीमत