shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना के चलते मध्यप्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित,आदेश जारी

Advertiesment
Madhya Pradesh Board of Secondary Education
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित कर दी गई है। बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरु होनी थी वहीं अब परीक्षाएं जून में होने की संभावना है जिसका टाइम टेबल बाद में घोषित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी (व्यवसायिक), डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं अब जून माह में आयोजित की जाएंगी।
webdunia

परीक्षाएं जून माह के प्रथम सप्ताह से आरंभ की जाकर अंतिम सप्ताह तक संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा का विस्तृत संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहले बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल एवं 1 मई 2021 से प्रारंभ होना नियत थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates :मध्यप्रदेश में परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित