Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बोरवेल में फंसा 3 वर्षीय मासूम, निकालने के प्रयास जारी

हमें फॉलो करें बोरवेल में फंसा 3 वर्षीय मासूम, निकालने के प्रयास जारी
ग्वालियर , शनिवार, 23 जुलाई 2016 (15:24 IST)
ग्वालियर। जिले की डबरा तहसील के अंतर्गत खेरिया गांव में 3 वर्षीय बालक शुक्रवार शाम बोरवोल के गहरे गड्ढे में गिर गया। राहत दल द्वारा बोरवेल में फंसे बच्चे को सकुशल निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि खेरिया गांव के रहने वाला अभय पचौरी नामक 3 वर्षीय बालक गांव के खेत में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बालक सतह से लगभग 25 फीट गहराई पर फंसा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हेतु स्थानीय पुलिस, प्रशासन, सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा राहत बल द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।
 
पुलिस महानिरीक्षक आदर्श कटियार ने बताया कि बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने की लगातार कोशिश की जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अपनी दादी और बड़ी बहन के साथ शुक्रवार शाम को घर लौटते वक्त बालक खेत के बोरवेल में गिर गया।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर कहा कि ग्वालियर के डबरा के सुल्तानपुर खेरिया गांव में बोरवेल में गिरे नन्हे बालक अभय पचौरी की सलामती की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बालक को बचाने के लिए बचाव दल गंभीरता से प्रयास कर रहा है। मौके पर चिकित्सक भी मौजूद हैं। अभय की दीर्घ आयु के लिए हम सब प्रार्थना करें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरु पूर्णिमा पर सांईं बाबा ट्रस्ट को मिला 3.50 करोड़ से ज्यादा का दान