Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेवफाई से खफा प्रेमिका ने काटा प्रेमी का गुप्तांग

हमें फॉलो करें बेवफाई से खफा प्रेमिका ने काटा प्रेमी का गुप्तांग
, बुधवार, 25 जनवरी 2017 (16:54 IST)
सीधी (मध्यप्रदेश)। अपने 23 वर्षीय प्रेमी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर एक प्रेमिका ने कथित रूप से उसका गुप्तांग काट दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मध्यप्रदेश के सीधी जिले के नौगवां दर्शन सिंह गांव में हुई।
 
नगर निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया कि 23-24 जनवरी की दरमियानी रात को 21  वर्षीय एक लड़की ने हंसिए से अपने बेवफा प्रेमी संजय केवट का गुप्तांग काट दिया। केवट को  गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय, सीधी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक देख उसे  मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
 
उपाध्याय ने बताया कि लड़की एवं पीड़ित लड़का दोनों ही सीधी कोतवाली की पुलिस चौकी  जमोड़ी से लगे गांव नौगवां दर्शन सिंह के रहने वाले हैं तथा इस लड़की के संजय के साथ  पिछले 3-4 साल से संबंध थे। संजय ने प्रेमिका को ठुकरा दिया और सीधी पुलिस लाइन की  एक सजातीय लड़की से शादी तय कर शीघ्र ही परिणय सूत्र में बंधने वाला था इसलिए आरोपी  प्रेमिका संजय से नाखुश थी।
 
उन्होंने कहा कि 23 जनवरी की रात लड़की ने संजय को अपने घर बुलाया और दोनों प्रेमालाप  करने लगे। इसी बीच प्रेमिका ने प्रस्ताव रखा कि आंख में पट्टी बांधकर संबंध बनाते हैं। संजय  सहज ही तैयार हो गया। तभी पूर्व योजना के अनुसार उसने अपने कमरे में ही छिपाकर रखे  हंसिए से संजय का गुप्तांग काटकर अलग कर दिया। 
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद दर्द से पीड़ित संजय अपने घर चला आया और कुछ देर तक यह मामला अपने घर के सदस्यों से छिपाए रखा, लेकिन असहनीय वेदना व अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद परिजनों को सारी बात साफ-साफ बता दी।

नगर निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया कि उसके परिजन उसे जिला चिकित्सालय सीधी ले  गए, जहां से उसे संजय गांधी चिकित्सालय रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। अब वहां से  चिकित्सकों ने उसे जबलपुर ले जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी लड़की के  खिलाफ भादंवि की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
उपाध्याय ने बताया कि आरोपी लड़की की निशानदेही पर ही संजय के गुप्तांग का कटा हुआ  हिस्सा घर के समीप की पहाड़ी झाड़ियों से बरामद किया गया है। इसके अलावा वह हंसिया भी  जब्त कर लिया गया है जिससे गुप्तांग काटा गया।
 
उपाध्याय ने बताया कि आरोपी प्रेमिका का कथन है कि संजय केवट के साथ उसके संबंध गत  3-4 वर्षों से थे और उन्होंने एक मंदिर में शादी भी की थी। आरोपी प्रेमिका ने यह भी कहा कि  वह विजातीय थी जिसको संजय का परिवार मान्यता नहीं दे रहा था और सजातीय लड़की से  उसका विवाह करने जा रहे थे। संजय रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता था। 10 दिन पूर्व  ही वह गांव लौटा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरियाई ब्लॉगर गर्ल ने ट्रंप के नाम लिखा खुला खत