Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

भोपाल के निकट हाईवे पर बना पुल पहली बारिश में ही धंसा, कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bridge collapsed near Bhopal
, सोमवार, 25 जुलाई 2022 (14:15 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच भोपाल के निकट मंडीदीप में हाईवे पर करोड़ों की लागत से बना कलियासोत ब्रिज धंस गया। यह पुल एक साल पहले ही बना था। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इस मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। 
 
यह ब्रिज मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के पास कलियासोत नदी पर बना है, जो कि भोपाल-जबलपुर हाईवे पर स्थित है। दरअसल, कलियासोत डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में यह पुल पहली बारिश भी नहीं झेल पाया और इसका एक हिस्सा ढह गया। एक साल पहले ही यह पुल बनकर तैयार हुआ था।
 
हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन NH-12 पर बने पुल धंसने की घटना के बाद इसकी क्वालिटी पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह सड़क 2020 में सीडीएस कंपनी ने बनाई थी। इसकी लागत करीब 529 करोड़ बताई जा रही है। कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में लम्पी त्वचा रोग से 999 मवेशियों की मौत, राज्‍य के 14 जिलों में फैला वायरस