Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुष्कर्म के बाद मासूम को कुचला, दूसरी का वीडियो बनाया...

Advertiesment
Jabalpur
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक दरिंदे ने 7 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना जबलपुर के कुडम इलाके की है। बच्ची किसी कार्यक्रम में गई थी, जहां से उसका पड़ोसी उसे उठा ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पोल खुलने के डर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है। शहर में तीन दिनों में बलात्कार की यह तीसरी घटना है। 
 
रेप का वीडियो वायरल : उधर मध्यप्रदेश के ही ग्वालियर में दो युवकों ने 10 की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसका वीडिया बना लिया। बताया जाता है कि रेप का यह वीडियो वायरल हो गया है। 
 
मासूमों के दुराचारियों को हो फांसी : प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ एक कार्यक्रम में कहा कि मासूमों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एनआरआई कोटे से मेडिकल में गलत दाखिला, अब गिरेगी गाज




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi