shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल में BSNL कोर नेटवर्क GM को CBI ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Advertiesment
Bribe
भोपाल। राजधानी में BSNL के एक सीनियर अफसर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने भोपाल में BSNL के कोर नेटवर्क के जनरल मैनेजर (GM) महेंद्र सिंह को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महेंद्र सिंह को उनके ही विभाग के जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर अनुरोध साहू की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

बीएसएनएल के कोर नेटवर्क प्रिंसिपल जीएम महेंद्र सिंह ने विभाग में ही पदस्थ अनुरोध साहू से विभागीय चार्जशीट में से नाम हाटने के लिए 40 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत अनुरोध साहू ने सीबीआई से की। सीबीआई ने अनुरोध साहू की शिकायत दर्ज कर जांच की तो पता चला की जीएम महेंद्र सिंह ने एसडीई राकेश यादव के माध्यम 40 हजार रूपए की रिश्वत की डिमांड की। जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर महेंद्र सिंह को शनिवार सुबह 15 हजार की रिश्वत लेते  रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटे कच्चे तेल के दाम, भारत में ईंधन कीमतों पर कोई असर नहीं