Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 29 March 2025
webdunia

आलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड, फांसी के फंदे पर झूलते मिलीं परिवार के 5 लोगों की लाशें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fansi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 1 जुलाई 2024 (13:20 IST)
Alirajpur crime news : मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक ही परिवार के 5 लोग फांसी पर झूल गए। इस हादसे को देख लोगों को दिल्ली के बुराड़ी कांड की याद ताजा हो गई। ALSO READ: रोड पर हिप्नोटाइज हुई महिला, सोना, मोबाइल, कैश सब दे दिया
 
आलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के राऊड़ी गांव में सोमवार को पति, पत्नी और 3 बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि यह साफ नहीं है कि इन्होंने आत्महत्या की है कि इनकी हत्या की गई है।
 
घटना की सूचना पर आला अधिकारियों के साथ ही FSL की टीम भी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
गौरतलब है कि आज से ठीक 6 साल पहले 1 जुलाई 2018 को बुराड़ी के संत नगर में 1 ही परिवार के 11 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। शुरुआती दौर में यह मामला हत्या का लग रहा था लेकिन बाद में साफ हो गया कि सभी ने आत्महत्या की है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : गृहमंत्री अमित शाह ने बताया, कैसा है नया कानून...