Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्यावरा के पास पलटी इंदौर की बस

Advertiesment
Bus accident
ब्यावरा। इंदौर से सिरोंज जा रही बस ब्यावरा के पास पलट गई। हादसे में 40 से 50 लोगों के घायल होने की खबर है। गंभीर घायलों को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
राजगढ़ जिले के ब्यावरा के समीप मुलतान पुरा में सोमवार रात 3 बजे करीब तेज गति से आ रही एक सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, ‍इन्हें भोपाल रैफर किया गया है।
 
यात्रियों ने बताया कि बस चालक बस को तेज गति से चला रहा था और किसी वाहन को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठा ओर बस पलटी खा गई। इस हादसे में करीब 40 से 50 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया है घायलों में बच्चे बुजुर्ग सहित महिलाएं भी शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्मनाक! चलती कार में महिला से गैंगरेप