Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव का थमा चुनावी शोर, 6 जुलाई को 11 नगर निगम और 36 नगर पालिका में वोटिंग

6 जुलाई को कहां-कहां होगा मतदान, देखें पूरी लिस्ट

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव का थमा चुनावी शोर, 6 जुलाई को 11 नगर निगम और 36 नगर पालिका में वोटिंग
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 4 जुलाई 2022 (18:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव के पहले चऱण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई वाली सीट इंदौर में चुनाव प्रचार के आखिरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 सभा और रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के समर्थन में जनता से आशीर्वाद मांगा। 
 
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सागर और जबलपुर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया। सागर में पार्टी के महापौर प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत बाइक रैली में शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष खुद बाइक चलाते हुए नदर आए। वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी घंटे में जबलपुर में रोड शो में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्क्ष भी शामिल हुए।
 
भोपाल में कमलनाथ का रोड शो-निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भोपाल में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विभा पटेल के समर्थन में नए और पुराने भोपाल में रोड शो किया। हलांकि बारिश के चलते कांग्रेस के रोड में कार्यकर्ताओं का खासा उत्साह नजर नहीं आया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में चुनाव प्रचार कर हुंकार भरी। 
 
6 जुलाई को पहले चरण का मतदान-नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 6 जुलाई को 11 नगर निगमों में मतदान होगा। इसके साथ 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में ईवीएम के जरिए मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि 6 जुलाई को पहले चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका परिषद और 86 नगर परिषद में ईवीएम के जरिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

ईवीएम में महापौर के लिए सफेद,नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। 

6 जुलाई कहां-कहां मतदान- 6 जुलाई को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना नगर निगम में मतदान होगा। इसके साथ नगरपालिका परिषद राजगढ़, ब्‍यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगाँव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्‍योपुर, पोरसा और अंबाह में मतदान होगा।
 
नगर परिषद खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगाँव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्‍नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्‍सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्‍या, कन्‍नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगाँव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिं‍डोरिया, बल्‍देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्‍द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषद में 6 जुलाई को मतदान होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजारों में 3 दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा