Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छतरपुर : बोरवेल में गिरी 3 साल की नैंसी को 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सकुशल निकाला

Advertiesment
हमें फॉलो करें छतरपुर : बोरवेल में गिरी 3 साल की नैंसी को 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सकुशल निकाला
, रविवार, 26 फ़रवरी 2023 (22:50 IST)
छतरपुर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बालिका खेत में खुले बोरवेल में गिर गई थी। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू कर उसे सकुशल निकाल लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिजावर थाना क्षेत्र के ललगुवांपाली गांव के एक खेत में खुले बोरवेल में 3 वर्षीय नैन्सी विश्वकर्मा के गिर गई थी।

नैंसी शाम 5 बजे 30 फुट  गहरे बोरवेल में गिरी। इसे चार घंटे के अभियान के बाद सकुशल निकाल लिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार छतरपुर जिला प्रशासन के संपर्क में थे और पूरे रेस्क्यू पर नजर रख रहे थे।

बोरवेल में गिरी बच्ची को सफलतापूर्वक निकालने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन, पुलिस बल और बचाव दल को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बोरवेल में गिरी बच्ची नैंसी की मां से फोन पर बात कर हालचाल जाना। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

52 साल हो गए लेकिन हमारे पास घर नहीं है', कांग्रेस अधिवेशन में बोले राहुल गांधी