Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लाड़ली बहनों के घर पहुंचे CM मोहन यादव, मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी

हमें फॉलो करें लाड़ली बहनों के घर पहुंचे CM मोहन यादव, मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी
, सोमवार, 19 अगस्त 2024 (17:40 IST)
मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रक्षाबंधन के अवसर पर अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने घर की चौखट पर पाकर लाड़ली बहना श्रीमती आशा बौरासी और श्रीमती अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। जिस पर बहनों ने सहर्ष खाते में राशि आने की बात बताते हुए उन्हें 1250 रुपए की राशि के अलावा शगुन की 250 रुपए की राशि देने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री यादव लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया।

उन्होंने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
webdunia

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा -आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली।
ALSO READ: महिलाओं की औद्योगिक गतिविधियों में सफलता उनकी सामर्थ्य का परिचायक है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहे हैं। इस परंपरा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है।
ALSO READ: मध्य प्रदेश : UNICEF ने की CM मोहन यादव के काम की सराहना
उन्होंने प्रदेशभर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाए जाने के साथ लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जानी वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रुपए की राशि भी अंतरित की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rape, Gang Rape और Murder, पिछले 8 दिनों में 5 बहन-बेटियों के साथ हैवानियत, ये कैसा रक्षाबंधन?