Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनतेरस से एकादशी तक हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव

हमें फॉलो करें Chief Minister Mohan Yadav
भोपाल , सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (22:41 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित किया जाए। धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए।

डॉ. यादव आज यहां मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के पहले प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीपावली और मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगरीय निकाय स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाएं। साथ ही प्रदेश में रोशनी के पर्व दीपावली पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।
ALSO READ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, जनवरी 2024 से मिलेगा 50% महंगाई भत्ता, DA में 4 फीसदी का इजाफा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ तात्या टोपे स्टेडियम से किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टर्स को अपने जिले में भी इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

डॉ. यादव ने कहा कि एक नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी जिलों में गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में 2 नवंबर को रवीन्द्र भवन भोपाल में गोवर्धन पूजा का राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम से स्थानीय स्तर पर सभी जनप्रतिनिधि जुड़ सकें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला एवं विधानसभा स्तर पर गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम किए जाएं। साथ ही पंचगव्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाए।
ALSO READ: CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन शुरू हो चुका है। धान का उपार्जन 2 दिसंबर से प्रारंभ होगा। उपार्जन के दौरान किसानों की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाए। सभी जिला कलेक्टर अपने जिले में खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि डीएपी की तुलना में एनपीके में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अत: डीएपी के स्थान पर एनपीके को बढ़ावा देने के लिए किसानों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं